*पुलिस को देख घबराया... 8वीं पास युवक 1.20 लाख की एमडी ड्रग सहित पकड़ाया*इंदौर में क्राइम ब्रांच की टीम बीती रात शांतिपथ चौराहा के पास शिवालय मार्ग पर चैकिंग-गश्त कर रही थी, उसी दौरान परदेशीपुरा निवासी 8वीं पास युवक ऋषभ चौहान पैदल जा रहा था... एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, ऋषभ की नजर जब पुलिस पर पड़ी तो वह घबराने लगा... इस पर पुलिस को संदेह हुआ और उसके पास मौजूद एक काले बैग की चैकिंग की गई तो पता चला कि उसने बैग में 12.33 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग रखा था, जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई... क्राइम ब्रांच के अनुसार, ऋषण रानीपुरा में एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करता है... पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया..!
byAll State News 24
-
0