*राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना का बड़ा सर्वे, अपात्र परिवारों की होगी पहचान*उदयपुर, राजस्थान। खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए रसद विभाग ने घर-घर जाकर सर्वे शुरू किया है। इस अभियान के तहत ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जो निर्धारित नियमों के अनुसार योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं हैं।यह अभियान अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत उदयपुर से हो चुकी है। सर्वे के दौरान अपात्र पाए जाने वाले परिवारों की खाद्य सामग्री हटाई जा सकती है, जबकि पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा।फतेहनगर-सनवाड़ और मावली में जांच शुरूउदयपुर जिले की फतेहनगर-सनवाड़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 1, 5, 9 और 10 तथा मावली के वार्ड नंबर 1 में घर-घर जाकर लाभार्थियों की पात्रता जांची जा रही है। जिला रसद अधिकारी की ओर से गठित जांच दल ने यह प्रक्रिया शुरू की है।विभाग के अनुसार, शहरी क्षेत्रों के उन वार्डों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां 2011 की जनगणना के मुकाबले 80 प्रतिशत से अधिक लोग खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले रहे हैं।
byAll State News 24
-
0