*विक्रम सीमेंट में कार्यरत मजदूर की मौत का मामला* नीमच। नयागांव पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले विक्रम सीमेंट प्लांट में कार्यरत पप्पू उरांव उम्र 34 साल निवासी कुरुंदारी जिला गढ़वा झारखंड का रहने वाला बताया जाता है जो अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व विक्रम सीमेंट में मजदूरी का कार्य करने के लिए अपने कुछ साथियों के लिए आया था। बताया जाता है कि बीती रात्रि में 3:00 बजे के लगभग उसकी अचानक तबियत बिगड़ी जिसे रूम में साथ में रहने वाले उसके ससुर और अन्य साथी विक्रम सीमेंट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी स्थिति बताई जा रही है जिसे सुबह 5:00 बजे नीमच जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था उपरोक्त मामले को लेकर फिलहाल प्रारंभिक तौर पर पुलिस सहायता कक्ष पर कागजी कार्रवाई जारी थी। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा
byAll State News 24
-
0