*'एक साल तक शांति भंग न हो', अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट से मिली रिहाई*Delhi CJP Protest Update: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके समेत सौरव दास और आशुतोष रांका को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहाई का आदेश दिया है। उन्हें शनिवार को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया था। *नई दिल्ली :-* कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके समेत पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर बड़ा अपडेट है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है। तीनों नेताओं को शनिवार सुबह में दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से ही डिटेन कर लिया था। सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने बताया कि दिपके समेत तीनों नेताओं को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने छोड़ने का आदेश दिया है। *अदालत ने एक साल तक शांति भंग नहीं हो, इस शर्त पर तीनों नेताओं को छोड़ने का फैसला दिया है।*
byAll State News 24
-
0